कुंडहित प्रखंड परिसर में जन वितरण प्रणाली के डीलरों के बीच नई POS मशीनों का वितरण करेंगे विधानसभाध्यक्ष
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जन वितरण प्रणाली में नेटवर्क की कमजोरी के कारण फिंगरप्रिंट सत्यापन न होने से कई लाभार्थियों को बिना राशन लौटना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए झारखंड सरकार ने 4G नेटवर्क आधारित अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनों की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह पहल राशन वितरण को तेज, सरल और निर्बाध बनाएगी। इसी क्रम में 5 जनवरी को कुंडहित प्रखंड परिसर में अपराह्न 1:30 बजे जन वितरण प्रणाली के डीलरों के बीच नई POS मशीनों का वितरण किया जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और जरूरतमंदों को समय पर राशन मिल सकेगा।

