
निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार, जेपीएससी-सीजीएल की जांच की भी उठाई मांग
जमशेदपुर। निशा भगत आत्महत्या मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की अनुशंसा एक महत्वपूर्ण कदम है।
हालांकि, रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निशा भगत मामले में जब सीबीआई जांच की अनुशंसा की जा सकती है, तो झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा मामलों में ऐसी पहल क्यों नहीं की जा रही है?
रघुवर दास ने कहा कि राज्य के युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अपना समय, मेहनत और भविष्य दांव पर लगाया है। परीक्षा में गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर युवाओं के मन में कई सवाल हैं। सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए और जेपीएससी तथा सीजीएल परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच की अनुशंसा की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी

