विधानसभा द्वारा प्रकाशित आकर्षक डायरी, कैलेंडर एवं दूरभाष निर्देशिका विधानसभा अध्यक्ष को प्रभारी सचिव द्वारा ससम्मान भेंट की गई
राष्ट्र संवाद सं
रांची: नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर विधानसभा द्वारा प्रकाशित आकर्षक डायरी, कैलेंडर एवं दूरभाष निर्देशिका विधानसभा अध्यक्ष को प्रभारी सचिव द्वारा ससम्मान भेंट की गई। इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इन प्रकाशनों में विधानसभा की कार्यप्रणाली, महत्वपूर्ण तिथियों, संपर्क विवरणों तथा उपयोगी सूचनाओं को सुव्यवस्थित रूप से संकलित किया गया है, जिससे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने इन प्रकाशनों की सराहना करते हुए कहा कि यह सामग्री न केवल सूचना का सशक्त माध्यम है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी। नववर्ष के अवसर पर यह पहल उपयोगी एवं प्रेरणादायक है।

