Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा अध्यक्ष ने डॉक्टर शिव शंकर हरिजन के निधन पर जताया शोक
    Breaking News झारखंड

    विधानसभा अध्यक्ष ने डॉक्टर शिव शंकर हरिजन के निधन पर जताया शोक

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा अध्यक्ष ने डॉक्टर शिव शंकर हरिजन के निधन पर जताया शोक

    राष्ट्र संवाद सं

    रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने प्रदेश के प्रसिद्ध चिकित्सक शिव शंकर हरिजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नाला क्षेत्र में पदस्थापन के दौरान डॉ. शिव शंकर हरिजन ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके कार्यों से न केवल मरीजों को राहत मिली, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा मिली।

    डॉ. शिव शंकर हरिजन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाला में लगभग 20 वर्षों तक चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए हजारों जरूरतमंदों को उपचार उपलब्ध कराया। इसके अलावा उन्होंने जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दीं। लंबे और समर्पित सेवाकाल के बाद वे रांची में सिविल सर्जन के पद से सेवानिवृत्त हुए। चिकित्सा सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और समाज के प्रति उनका समर्पण उन्हें एक आदर्श चिकित्सक के रूप में स्थापित करता है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इस दुखद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारजनों के साथ हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़िया में मां शारदा क्रिकेट क्लब का तीन दिवसीय टूर्नामेंट संपन्न
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर में चुनावी सरगर्मी तेज, केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए पवन सिंह ने किया नामांकन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.