फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना 140वां स्थापना दिवस
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस प्रखंड अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी द्वारा झंडोत्तोलन कर उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रखंड की सभी पंचायतों और दोनों मंडलों में भी झंडा फहराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका और संविधान की मूल भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर जय प्रकाश नारायण पंडित, लुखी किस्कु, रितुपति पंडित, सुनील हांसदा सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

