जिले के चिन्हित विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक हुआ आयोजित; कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उपायुक्त रवि आनंद बैठक में हुए शामिल
बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं उपस्थिति में सुधार हेतु सबों की सहभागिता जरूरी है – उपायुक्त
मुख्य सचिव झारखण्ड द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक 22.12.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत चिन्हित विद्यालयों में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड द्वारा बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं उपस्थिति में सुधार हेतु विद्यालय स्तर पर विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर जिले के पदाधिकारियों के द्वारा अलग अलग विद्यालयों में आयोजित बैठक में भाग लिया गया।
इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जामताड़ा में आयोजित विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक में भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं उपस्थिति में सुधार हेतु हम सबकी बराबर सहभागिता जरूरी है। अभिभावकों को भी जागरूक होना जरूरी है, ताकि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में सुधार हो। उन्होंने शिक्षकों से भी कहा कि अगर आप बच्चों को सही से उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा देनेे का काम करेंगे तो निश्चित ही बच्चों का विकास होगा। बच्चों में सही गलत की समझ होना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने हमें जो पुस्तकों से शिक्षा मिलती है, उससे हमें एक अच्छा नागरिक बनना है, सही एवं गलत को समझना है, हमारे इर्द गिर्द जो भी चीजें हो रही है, चीजों की जानकारी होना जरूरी है। बच्चे जो यहां पढ़ाई कर रहे हैं, उससे आपको अगर सही गलत का आभास होने लगा, समझ आने लगा। जब आपको लगेगा कि झूठ बोलना गलत है तो आप खुद ही झूठ नहीं बोलेंगे। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चियों से कहा आइए संकल्प लें कि एक अच्छे नागरिक के रूप में खुद को विकसित करें और समाज को राज्य को एवं अपने देश को विकसित करने में योगदान दें।
_*इस मौके पर*_ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, वार्डन सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

