उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी में पीटीएम बैठक का सफल आयोजन
निजाम खान।राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी में नीलू प्रसाद राय की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, उपस्थिति, मूल्यांकन तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष स्वपन राय के साथ-साथ सदस्य सुनील राय, दयाल राय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिमल कुमार सिंह, शिक्षक एंथोनी किस्कू, विकास मंडल, विजन मंडल, किरनमाला फौजदार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की गई तथा अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 18 विद्यार्थियों को अच्छी उपस्थिति, नियमित रेल मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेलकूद गतिविधियों में बेहतर उपलब्धि के लिए मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
इसके अतिरिक्त चार एसएमसी सदस्यों, ग्राम प्रधान एवं प्रबुद्धजनों को विद्यालय के विकास में उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

