कड़ाके की ठंड में ‘यात्रा’ संस्था ने निभाया मानवीय दायित्व, जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
शहर में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) ने मानवीय संवेदना और कर्तव्यबोध का परिचय दिया। संस्था की अध्यक्ष एवं समाजसेविका श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में यात्रा परिवार के सदस्यों ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि ठंड के इस मौसम में सड़क किनारे और खुले स्थानों पर जीवनयापन करने वाले लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के सक्षम वर्ग का यह दायित्व बनता है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें।
कार्यक्रम में समरजीत सिंह, नंदिनी सामंत, जगतार सिंह गिल, पिंकी देवी, अंजलि श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, सौभी, आदर्श सिंह, रेखा सिंह, रिंकी अग्रहरी, आकाश दास सहित यात्रा परिवार के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि आगे भी ठंड के मौसम में सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न रहे।

