उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं 65 से अधिक लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ त्वरित समाधान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा द्वारा आज 23 दिसंबर 2025 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए करीब 65 फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में पेंशन, भूमि विवाद, जमीन अतिक्रमण, अत्यधिक बिजली बिल, बिजली कनेक्शन, आवास प्लस सर्वे में नाम नहीं जुड़ने, अबुआ आवास, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलने, डीटीओ कार्यालय से जुड़े मामलों, रोजगार सेवक द्वारा धमकी एवं मारपीट, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप, कोर्ट आदेश के अनुपालन सहित अन्य विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त द्वारा सभी फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं तथा नियमानुसार कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को आवेदन अग्रसारित किए गए।
जनता दरबार के दौरान कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान भी किया गया। बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड में दिव्यांग बच्ची का नाम जोड़ने, डीटीओ कार्यालय से संबंधित आवेदन तथा जबरन घर में प्रवेश जैसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिलेवासी निसंकोच अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें, जिला प्रशासन द्वारा समस्याओं का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।

