बागडेहरी मंडल में अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान राष्ट्रवादी नेता अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर बागडेहरी मंडल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्षा सुभद्रा बाउरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुभद्रा बाउरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक कुशल वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राष्ट्रनायक थे। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय एकता की नई दिशा प्राप्त की। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा सशक्त विदेश नीति के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अटल जी के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गुरूपद बाउरी, मनोज दास, मनोजीत मंडल,माधवी मंडल,नित्य बाउरी,तपन घोष सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र सेवा और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

