पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बबलू झा ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन राष्ट्र संवाद संवाददाता संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बबलू झा ने जिला अध्यक्ष पद के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक अनंत पटेल को अपना नामांकन पत्र सौंपा। बबलू झा ने कहा कि कांग्रेस उनके डीएनए में है और मौका मिलने पर वे युवाओं के जोश और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी ओबीसी से अध्यक्ष का चयन करती है, तो युवाओं की पसंद धर्मेंद्र सोनकर को मौका मिलना चाहिए।
Author: dhiraj Kumar
सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम मध्य विद्यालय में “चाइल्ड राइट्स अवेयरनेस” प्रोग्राम आयोजित किया गया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को शिक्षा, समानता और शोषण के विरुद्ध सुरक्षा के अधिकार के बारे में जानकारी दी। दर्शिता एवं सिमर ने बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणाम बताए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच फल, बिस्किट, जूस, चॉकलेट और कपकेक वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापिका सी. एच. निशा वाणी, नीतू सिंह,…
जिला परिषद सदस्यों के सम्मान की लडाई लड़ूंगी: डॉ कविता परमार राष्ट्र संवाद संवाददाता बागबेड़ा कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने जिला परिषद कार्यालय में हो रहे अनियमितता के संबंध में उपायुक्त , पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से शिकायत दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद सदस्य की अनुशंसा से जो योजना का क्रियान्वयन होता है उसमें कार्यालय द्वारा मनमानी की जा रही है। अपने चहेते संवेदकों को काम दिलाया जा रहा है। काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है और शिकायत के बाद भी पेमेंट कर दिया जाता है।…
सुंदर गुप्ता गणिनाथ सेवा संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:गणिनाथ सेवा संस्थान, गोलमुरी के कार्यालय में 8 सितंबर को चुनाव पदाधिकारियों की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर जुगसलाई के सुंदर गुप्ता, महामंत्री पद पर भुइयांडीह के संजय प्रसाद और कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। किसी भी पद पर प्रतिद्वंदी उम्मीदवार न होने के कारण तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। चुनाव पदाधिकारियों ने तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। मौके पर संस्थान के संरक्षक, आजीवन सदस्य, महिला सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्विरोध चुनाव के…
स्कूली बच्चों के बीच नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 12 सितम्बर 2025 एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड, जमशेदपुर द्वारा टिनप्लेट आंध्रा क्लब विद्यालय, गोलमुरी में नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रबंधक प्रकाश गिरी और सेफ्टी इंजीनियर नवीन ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रश्न पूछे और सुझाव साझा किए। फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर ने कहा कि बच्चों को समय रहते सही दिशा देना जरूरी…
जादूगोड़ा: पूर्व यूसिल कर्मी महेश प्रसाद ने चिटफंड एजेंट गोपाल पात्रों पर लगाए गंभीर आरोप, लाखों रुपए का भुगतान नहीं मिलने का दावा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के पूर्व यूसिल कर्मी महेश प्रसाद ने यूसील के पूर्व कर्मी और चिटफंड किंग कमल सिंह के एजेंट गोपाल पात्रों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ₹1 लाख रुपए चिटफंड में लगाने और उच्च ब्याज का प्रलोभन देकर रकम दी गई थी। लेकिन कमल सिंह के भाग जाने के बाद गोपाल पात्रों द्वारा उनका पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। महेश प्रसाद ने बताया कि काफी मिन्नत करने के…
जादूगोड़ा: जामताड़ा की तरह कब होगी साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस के लिए चुनौती बना सजा दिलाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 21/19 में तीन साइबर अपराधियों – मनोज मंडल, करण मंडल एवं राजेंद्र मंडल – को प्रथम जिला जज संतोष कुमार की अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी। यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि जामताड़ा पुलिस साइबर अपराधियों को सजा दिलाने में सक्रिय है। इसी तरह की…
जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी में ठेका कर्मियों की हड़ताल से गंदगी का अंबार, प्रबंधन और ठेकेदार पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा : यूसील कॉलोनी के संपदा विभाग के 30 ठेका कर्मी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। ठेकेदार मनोरंजन सिंह के द्वारा अभी तक मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। दुर्गा पूजा नजदीक होने के कारण मजदूरों में भारी नाराजगी है। मजदूरों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें बार-बार हड़ताल पर जाना पड़ता है, तब जाकर वेतन मिलता है। उनका कहना है कि साफ-सफाई का काम सबसे कठिन…
गुरुनानक स्कूल साकची में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को मिली अधिकारों की सीख lराष्ट्र संवाद संवाददाता कानून की जानकारी ही बच्चों की सबसे बड़ी सुरक्षा है– इस संदेश के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर ने गुरु नानक स्कूल, साकची में निःशुल्क कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया। पैनल लॉयर लक्ष्मी बिरुआ और पीएलवी टीम ने बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, चाइल्ड प्रोटेक्शन और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न कानूनों से अवगत कराया। बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्यों की जानकारी दी गई तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए निःसंकोच डालसा से संपर्क करने की…
डिजिफेस्ट “आरंभ 6.0” विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से संपर्क और संवाद का विस्तार । कुल छ: विश्वविद्यालय और बारह महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की ओर से प्रति वर्ष आयोजित किया जाने वाला दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम “आरंभ 6.0 ” का आज शुभांरभ किया गया । आज प्रथम दिवस पर चार ऑनलाइन इवेंट आयोजित किए गए जो थे – एकल गायन प्रतियोगिता, कांच पेंटिंग प्रतियोगिता ,पीपीटी प्रेजेंटेशन और पोस्टर मेकिंग कंपटीशन। एकल गायन प्रतियोगिता की जज रही लोकगीत गायिका पद्मा झा और सुप्रसिद्ध कवयित्री उपासना सिन्हा । ग्लास पेंटिंग…
