पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बबलू झा ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बबलू झा ने जिला अध्यक्ष पद के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक अनंत पटेल को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

बबलू झा ने कहा कि कांग्रेस उनके डीएनए में है और मौका मिलने पर वे युवाओं के जोश और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी ओबीसी से अध्यक्ष का चयन करती है, तो युवाओं की पसंद धर्मेंद्र सोनकर को मौका मिलना चाहिए।


