सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम मध्य विद्यालय में “चाइल्ड राइट्स अवेयरनेस” प्रोग्राम आयोजित किया गया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को शिक्षा, समानता और शोषण के विरुद्ध सुरक्षा के अधिकार के बारे में जानकारी दी। दर्शिता एवं सिमर ने बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणाम बताए।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच फल, बिस्किट, जूस, चॉकलेट और कपकेक वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापिका सी. एच. निशा वाणी, नीतू सिंह, दर्शिता उदानी, सिमर कौर और हेमा की सराहनीय भूमिका रही।


