Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री श्री काली पूजा समिति : नव युवक चेतना मंच की बैठक संपन्न, जय सिंह यादव पुनः बने अध्यक्ष
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्री श्री काली पूजा समिति : नव युवक चेतना मंच की बैठक संपन्न, जय सिंह यादव पुनः बने अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री श्री काली पूजा समिति : नव युवक चेतना मंच की बैठक संपन्न, जय सिंह यादव पुनः बने अध्यक्ष

    भव्य पंडाल का होगा निर्माण, काल्पनिक एवं दार्शनिक स्वरूप की प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र; रविवार सुबह 11 बजे होगा भूमि पूजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। श्री श्री काली पूजा समिति के अंतर्गत नव युवक चेतना मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी काली पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जय सिंह यादव को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विशु सिंह एवं निरंजन तिवारी को महामंत्री बनाया गया।

    नई कार्यकारिणी में गौरव कुमार एवं अजय बेहरा को उपाध्यक्ष, धीरज कुमार एवं नीरज मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा सूरज ओझा एवं पार्थ झा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

    मंच के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली पूजा का आयोजन भव्य एवं आकर्षक रूप से किया जाएगा। इस वर्ष पंडाल का निर्माण विशेष रूप से आकर्षक होगा, वहीं मां की प्रतिमा काल्पनिक एवं दार्शनिक स्वरूप में तैयार की जाएगी, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि पूजा को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए मंच के सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

    उन्होंने जानकारी दी कि पंडाल निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए रविवार को सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उपस्थित होकर पूजा की तैयारियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

    समिति में मुख्य संरक्षक के रूप में पूर्व डीएसपी कमल किशोर जी तथा मुख्य संयोजक के रूप में शिव शंकर सिंह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

    संरक्षक मंडली में दिलीप केशरी, अंजनी पांडेय, उमेश प्रसाद, सूर्यकांत झा, आनंद मिश्रा, नागेश राव, पप्पू उपाध्याय, महेश मिश्रा, सतीश मुखी, बलबीर मंडल, राजेश ओझा, भगवान सिंह यादव, बिनोद सिंह एवं महाराणा प्रताप सिंह, रवि मुंडा शामिल रहेंगे।

    वहीं संयोजक मंडली में कन्हैया सिंह, रत्नेश तिवारी, बबुआ सिंह , कमलेश दुबे, जेपी सिंह,अप्पू तिवारी, वीर सिंह, जुगुनू पांडेय,अभिषेक ओझा, ऋषभ सिंह, अरुण शुक्ला, रामेश्वर कुमार, अंकित आनंद, संतोष तिवारी, दीपक कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, राजीव श्रीवास्तव, राकेश प्रसाद, सुरेंद्र सिंह छिंदे , रणजीत पाजी, नरेंद्र सिंह पिन्टू, समेत अन्य सदस्य शामिल रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द
    Next Article जमशेदपुर में उत्साह के साथ मनाया गया ‘सहयोग’ और ‘संस्कार भारती’ का संयुक्त विजया मिलन समारोह

    Related Posts

    सोनारी की विशेष दत्तक ग्रहण संस्था से अनाथ बच्चा दत्तक परिवार को सौंपा गया

    October 23, 2026

    डांडिया-गरबा में नियमों के उल्लंघन की जांच हो, दोषियों पर दर्ज हो प्राथमिकी : अमित शर्मा

    October 23, 2026

    दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में तेघड़ा के तीन केंद्रों पर मतदान

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी की विशेष दत्तक ग्रहण संस्था से अनाथ बच्चा दत्तक परिवार को सौंपा गया

    डांडिया-गरबा में नियमों के उल्लंघन की जांच हो, दोषियों पर दर्ज हो प्राथमिकी : अमित शर्मा

    दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में तेघड़ा के तीन केंद्रों पर मतदान

    खोदावंदपुर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 65.13% और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 91.54% मतदान

    डीएम और एसपी ने वीरपुर पहुंच लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव

    बिहार में पंचायत चुनाव पर ब्रेक: ट्रिपल टेस्ट के बिना नहीं होगी वोटिंग, जानें कब तक टल सकता है चुनाव

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार विधान परिषद का चुनाव संपन्न, दरभंगा क्षेत्र में 51% से अधिक मतदान

    जमशेदपुर में उत्साह के साथ मनाया गया ‘सहयोग’ और ‘संस्कार भारती’ का संयुक्त विजया मिलन समारोह

    श्री श्री काली पूजा समिति : नव युवक चेतना मंच की बैठक संपन्न, जय सिंह यादव पुनः बने अध्यक्ष

    झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.