Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    कुकड़ू प्रखंड के मौजा सपादा में प्रस्तावित बालू घाट संचालन को लेकर आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। ग्राम प्रधान बासुदेव सिंह मुंडा की अध्यक्षता तथा कुकड़ू अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी की उपस्थिति में हुई बैठक में ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि बालू घाट क्षेत्र का सीमांकन होने तक किसी भी प्रकार का बालू उठाव नहीं होने दिया जाएगा।

    बैठक में जिला खनन विभाग की ओर से ई-नीलामी के माध्यम से चयनित एजेंसी गो-क्वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता द्वारा घाट संचालन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की सहमति और स्थानीय लोगों की चिंताओं को पर्याप्त महत्व दिए बिना प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

    ग्राम सभा में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। ग्रामीणों ने मांग की कि भौतिक सत्यापन एवं ग्राम सभा की सहमति से सीमांकन होने के बाद ही बालू उठाव की अनुमति दी जाए। मशीनों से बालू खनन पर रोक लगाते हुए केवल श्रमिकों के माध्यम से बालू निकासी की अनुमति देने की मांग की गई, ताकि स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित न हो।

    ग्रामीणों ने यह भी कहा कि घाट संचालन होने की स्थिति में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए तथा बाहरी लोगों की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर नदी किनारे 50 मीटर तक बालू उठाव प्रतिबंधित करने और खेतों को नुकसान से बचाने के लिए ट्रैक्टरों के लिए अलग मार्ग बनाने की मांग की गई। इसके अलावा बालू घाट से प्राप्त राजस्व का 25 प्रतिशत ग्राम विकास समिति को देने का प्रस्ताव भी रखा गया।

    ग्राम प्रधान बासुदेव सिंह मुंडा ने कहा कि पेसा अधिनियम-1996 एवं झारखंड पंचायत राज अधिनियम के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा की सहमति के बिना खनन कार्य नहीं किया जा सकता। अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से जिला खनन पदाधिकारी और उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा तथा सीमांकन और ग्राम सभा की लिखित सहमति के बिना खनन शुरू नहीं होगा।

    वहीं, गो-क्वेस्ट सॉल्यूशन के प्रतिनिधि ने कहा कि कंपनी सभी कार्य नियमों के अनुरूप करेगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीमांकन के लिए जल्द ही सर्वे टीम भेजी जाएगी।

    बैठक में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, माझी बाबा, महिला समिति की सदस्याओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी कर जबरन खनन शुरू किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सुधीर सिंह, पीताम्बर सिंघमंकी, पूर्व प्रमुख शंकर सिंह मुंडा, गौरांग प्रामाणिक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत
    Next Article वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.