गुरुनानक स्कूल साकची में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को मिली अधिकारों की सीख

lराष्ट्र संवाद संवाददाता
कानून की जानकारी ही बच्चों की सबसे बड़ी सुरक्षा है– इस संदेश के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर ने गुरु नानक स्कूल, साकची में निःशुल्क कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया। पैनल लॉयर लक्ष्मी बिरुआ और पीएलवी टीम ने बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, चाइल्ड प्रोटेक्शन और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न कानूनों से अवगत कराया।

बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्यों की जानकारी दी गई तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए निःसंकोच डालसा से संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्राचार्या मधुबाला सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संतोषजनक फीडबैक दिया।

