गौ रक्षा का केंद्र बनेगा हिन्दू पीठ – सुमित खंडेलवाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गौ सम्मान आह्वान अभियान के संभाग प्रभारी सुमित खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे झारखण्ड का प्रधान कार्यालय का उद्घाटन हिंदूपीठ मे श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के नेतृत्वकर्ता राष्ट्र संत आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी सोमेंद्र महाराज जी द्वारा किया जाएगा जिसमें हजारों गौ भक्त गौ माता कि हत्या देश में बंद कराने एवं गौ माता को राष्ट्र माता धोषणा हेतु संकल्प एंव संगीत मय हनुमान चालीसा का पाठ जम्मू वाले बाबा जी द्वारा किया जाएगा! इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद,चेंबर ऑफ कॉमर्स,अग्रवाल सम्मेलन, हिंदूपीठ,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा के सभी कार्यकर्ता दिन-रात लगे हुए हैं

