बिरसानगर में ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-03 स्थित निपर श्रुति गार्डेन के पास पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर, 29 पुड़िया, तीन मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद बरामद किए गए। शुक्रवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने इसकी जानकारी दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास दास, आकाश दास और रोशन मुंडा उर्फ गुड्डा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले दर्ज हैं। बिरसानगर थाना कांड संख्या 71/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

