
मांग पत्र सौंपने के 24 घंटे में बागबेड़ा में कचरा उठाव शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी में करीब दो सप्ताह से बाधित डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुक्रवार को फिर शुरू हो गई। पंचायत समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों की पहल पर मांग पत्र सौंपने के 24 घंटे के भीतर सेवा बहाल होने से लोगों में खुशी है।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पहले दिन रोड नंबर-1 और 2 में कचरा उठाव किया गया। शनिवार को रोड नंबर-3 और 4 में कचरा संग्रह करने का लक्ष्य है। कचरा उठाव बंद होने की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ सुमित प्रकाश को मांग पत्र सौंपा था।
पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा और अनिल सिंह ने नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। स्थानीय लोगों ने सेवा बहाल कराने के प्रयास के लिए पंचायत समिति सदस्यों के प्रति आभार जताया।

