पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, ग्रामीण परिवेश का पंडाल रहा आकर्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर (टेल्को)। पीएनके टाइप सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की दुर्गा पूजा धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। पूजा पंडाल का उद्घाटन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर. के. सिंह, अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, समाजसेवी पप्पू सिंह और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया।
वर्ष 1972 से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष ग्रामीण परिवेश पर आधारित आकर्षक पंडाल बनाया गया। महा सप्तमी, महा अष्टमी और महा नवमी पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क महाभोग की व्यवस्था की गई।
पूजा को सफल बनाने में कमेटी के चेयरमैन शशि शेखर, सचिव अनिल कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

