टाटानगर से जयपुर के लिए 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी रेल सेवा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुरवासियों को बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है। टाटानगर से जयपुर के लिए नई सीधी रेल सेवा 26 अक्टूबर को शुरू होगी। सांसद विद्युत वरण महतो हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़ेंगे।
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अनुसार, इस रेल सेवा से आम यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को राजस्थान आने-जाने में सुविधा होगी। सम्मेलन ने इस पहल के लिए सांसद विद्युत वरण महतो के प्रति आभार जताया। नई सेवा से जमशेदपुर और राजस्थान के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

