खरसावां में अफीम की जगह अब लहलहा रहे हैं धान के खेत राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिले के खरसावां प्रखंड के रीडिंग पंचायत में सरकार और पुलिस- प्रशासन की जागरूकता का असर साफ नजर आ रहा है. जहां पिछले साल तक अवैध अफीम की खेती होती थी, आज वही खेत धान की लहलहाती फसलों से भर गए हैं. यह बदलाव क्षेत्र के किसानों और प्रशासन दोनों की जीत है. पिछले साल झारखंड सरकार के आदेश पर पुलिस और प्रशासन ने अफीम की खेती के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था. लगभग 100 एकड़ जमीन पर फैली अफीम की खेती को रोकना…
Author: dhiraj Kumar
बिष्टुपुर लूट और फायरिंग कांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, 10.69 लाख रुपये बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को गुरुद्वारा रोड के पास दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी पीयूष पांडे और सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित कर पेशेवर तरीके से जांच की गई। टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना में प्रयुक्त इनोवा कार की पहचान की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमृतसर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की और राकेश कुमार मंडल…
वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक शेषनाथ सिंह ‘शरद’ श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस के अवसर पर एक हिन्दी शिक्षक को राष्ट्रभाषा हिन्दी शिक्षण में उनके अतुलनीय योगदान के लिये सम्मानित करता है। इस वर्ष उपरोक्त सम्मान के लिये सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन कार्यकारिणी ने वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक एवं प्रसिद्ध कवि शेषनाथ सिंह ‘शरद’ का चयन किया है। शेषनाथ सिंह ‘शरद’ का जन्म ग्राम मचकिया, जिला शाहाबाद, बिहार में हुआ। स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने अपने गाँव में ही एक…
2003 की मतदाता सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध, 18 सितंबर से बीएलओ कार्यालयों में मिलेगी प्रिंट कॉपी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने वर्ष 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण की मतदाता सूची आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दी है। यह सूची अब ऑनलाइन सीईओ झारखंड की वेबसाइट https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx पर देखी जा सकती है। इसके अलावा 18 सितंबर 2025 से मतदाता सूची की प्रिंट कॉपी राज्य के सभी बीएलओ, AERO और ERO कार्यालयों में अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम सूची…
लोन दिलाने के नाम पर युवती को राजस्थान ले जाकर बेचा, दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया के वार्ड-2 स्थित सतवाहिनी, धीराजगंज से लापता एक सीता लोहार नामक एक लड़की को लोन दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर दो लोगों द्वारा बेच दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत बास्को नगर निवासी पदमा तांती और शांति नगर निवासी राम द्वारा लड़की को लोन दिलाने के नाम पर राजस्थान ले जाकर 1.20 लाख रुपए में बेच दिए जाने का आरोप लगाया गया है। वहां से गुरुवार को युवती वापस अपने घर लौटी। उसके बाद उसने…
नीलडूंगरी चौक का हाई मास्क वर्षों से खराब, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडूंगरी चौक का हाई मास्क लाइट वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे क्षेत्रवासियों को रात में अंधेरे और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे विद्यार्थियों, महिलाओं व राहगीरों को खतरा बढ़ जाता है और दुर्घटना व आपराधिक घटनाओं की संभावना बनी रहती है। कांग्रेस नेता नारायण महाली ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ। उन्होंने विधायक और सांसद से…
आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है कदमा गणेश उत्सव : काले श्री बाला गणपति विलास के पूजन व आरती में शामिल हुए काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर की सुप्रसिद्ध गणेश पूजा कमेटी श्री बाला गणपति विलास के तत्वावधान में आयोजित भव्य एवं आकर्षक गणेश पूजा पंडाल में संध्या आरती के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान गणेश से राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर काले ने कहा कि श्री बाला गणपति विलास कमेटी वर्षों से…
टीआरएफ लिमिटेड में ‘नवजीवन’ रक्तदान शिविर, 222 यूनिट रक्त संग्रहित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टीआरएफ लिमिटेड में पहली बार द्विवार्षिक रक्तदान शिविर ‘नवजीवन’ का आयोजन टीआरएफ लेडीज एसोसिएशन (TRFLA) ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर और वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA) के सहयोग से किया। इस शिविर में 222 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर का उद्घाटन एमडी उमेश कुमार सिंह, सीएफओ आनंद चंद, सीएचआरओ अभिजीत सिंह, श्रमिक संघ अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव अंजनी कुमार और TRFLA की श्वेता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन और एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। जमशेदपुर ब्लड सेंटर की…
एसएसपी ने किया कई थानेदारों का तबादला, गोलमुरी-कदमा-सोनारी के थानेदार बदले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने एक साथ 22 थानेदारों का स्थानांतरण कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में गोलमुरी, कदमा और सोनारी जैसे अहम थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। आदेश के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जिले में यह तबादला पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा…
लोयोला स्कूल ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया तरुमित्र केंद्र, जेसु भवन में वृक्षारोपण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वनों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले कर्मियों के बलिदान को याद करने के लिए, लोयोला स्कूल, जमशेदपुर ने गुरुवार को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया। श्री शबा आलम अंसारी, आईएफएस, डीएफओ, वन विभाग से प्राप्त 55 पौधे लोयोला स्कूल के छात्रों द्वारा तरुमित्र केंद्र, जेसु भवन, मानगो में लगाए गए। पहला पौधा वन अधिकारियों और प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीस ने फादर रेक्टर माइकल टी. राज की उपस्थिति में संयुक्त रूप से लगाया गया। छात्रों को इन पौधों की…
