मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपा, पर्यटन लोगो व वेबसाइट किया लॉन्च राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची, 11 सितंबर 2025 – झारखंड मंत्रालय सभागार में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत चयनित 19 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा और नवनियुक्त कर्मियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा व कुशलता से जिम्मेदारियां निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शहरों का योजनाबद्ध विकास आवश्यक है ताकि अव्यवस्थित विस्तार से उत्पन्न समस्याओं से बचा जा सके। कार्यक्रम में…
Author: dhiraj Kumar
अभियोजन पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नए जिला अभियोजन पदाधिकारी के तौर पर बीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। बोकारो में बतौर सहायक अभियोजन पदाधिकारी के नियुक्त थे और प्रोन्नति मिलने के उपरांत उनका स्थानांतरण जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में हुआ। जिला अभियोजन पदाधिकारी राजीव कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। इससे पहले वह धनबाद और देवघर में कार्यरत थे। गुरुवार को उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय में अभियोजन का पक्ष भी रखा।
सूर्या हांसदा एनकाउंटर व रैयती जमीन छीने जाने के विरोध में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित एनकाउंटर हत्या और नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के लिए आदिवासी रैयतों की जमीन छीने जाने के विरोध में गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने डीसी कार्यालय एवं चारों प्रखंड कार्यालयों पर आक्रोश-प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सूर्या हांसदा की हत्या पुलिस हिरासत में हुई और इसे फर्जी…
कर्तव्य पांडेय का आठवां भक्तिगीत ‘निमिया पर झुलुया’ लांच वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय ने लांच किया संगीत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय के पुत्र कर्तव्य पांडेय का नया भक्ति गीत ‘निमिया पर झुलुया’ गुरुवार को लांच किया गया। यह लांचिंग वरिष्ठ जदयू नेता और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने की। इस गीत का पोस्टर भी लांच किया गया। यह कर्तव्य पांडेय द्वारा गाया गया आठवां गीत था। इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने कहा कि हम लोगों के बीच से…
कांग्रेस पर्यवेक्षक अनंत पटेल का जमशेदपुर में स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक सह विधायक अनंत पटेल के जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व कांग्रेसी प्रदेश के नेता राकेश तिवारी, प्रिंस सिंह, लव सिंह के साथ झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश साहू शामिल थे। इस मौके पर कई जिला अध्यक्ष पद के दावेदार व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, केंद्रीय समिति की दो अहम बैठकें राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की दो महत्वपूर्ण बैठकें गुरुवार को हुईं। पहली बैठक जेएनएसी सभागार में उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के साथ हुई, जिसमें पूजा पंडालों में सफाई व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता, सुरक्षा व ट्रैफिक कंट्रोल पर चर्चा हुई। बेहतर कार्य करने वाली समितियों को प्रशासन व समिति की ओर से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। स्वर्णरेखा घाट को नोडल घाट घोषित करने पर सहमति बनी और अपील की गई कि श्रद्धालु पूजा सामग्री को घाट…
लायंस क्लब भारत ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा न्यू बारीडीह स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का निर्माण करना था। इस अवसर पर लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, लायन ज्योति सिंह, लायन सोनी सिंह, डूडी सुजाता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। भरत सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण करना…
भरत सिंह ने उपराष्ट्रपति चुने जाने पर सी. पी. राधाकृष्णन को दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने भारत के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित की है। श्री सिंह ने कहा कि श्री राधाकृष्णन जी का सार्वजनिक जीवन, संगठनात्मक अनुभव और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाले समय में देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का प्रतीक है। भाजपा नेता भरत सिंह ने विश्वास व्यक्त…
चैरिटी होम्स के बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर मंगलवार बाराद्वारी स्थित मदर टेरेसा मिशनरी चैरिटी होम में कोल्हन की डायरेक्टर पुष्प लता सिंह के द्वारा उनके जन्मदिन के उपलक्ष में फूड पैकेट, सर्फ साबुन, बच्चों के लिए कॉपी पेंसिल पेन रबर बैंड कलर पेंसिल का वितरण पुष्प लता सिंह के जन्मदिन के अवसर पर किया गया साथ ही वहां के बच्चों के बीच केक कटिंग कर पुष्प लता सिंह का जन्मदिन चैरिटी होम के बच्चों के बीच मनाया गया पुष्प लता सिंह ने बच्चों को अपने हाथ से केक खिलाया और खूब मस्ती की बच्चों को…
13 साल के गायक डुग्गू जी का नया गीत ‘निमिया पर झुलुया’ कल होगा जारी गीत का पोस्टर रिलीज 11 को आशुतोष राय करेंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। महज 13 साल की उम्र में 10 एल्बम में काम करने वाले भक्ति गीत गायक कर्तव्य पाण्डेय उर्फ डुग्गू जी का नया गीत गुरुवार, दिनांक 11 सितंबर को जारी होगा। इस गीत में जानी-मानी बाल गायिका खुशी कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है। गुरुवार को ‘निमिया पर झुलुया’ शीर्ष गीत का पोस्टर भी जारी किया जाएगा। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय दोपहर बाद 2…
