सूर्या हांसदा एनकाउंटर व रैयती जमीन छीने जाने के विरोध में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित एनकाउंटर हत्या और नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के लिए आदिवासी रैयतों की जमीन छीने जाने के विरोध में गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने डीसी कार्यालय एवं चारों प्रखंड कार्यालयों पर आक्रोश-प्रदर्शन किया।

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सूर्या हांसदा की हत्या पुलिस हिरासत में हुई और इसे फर्जी एनकाउंटर दिखाने की साजिश रची गई है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि नगड़ी में रैयतों को जबरन उजाड़कर सरकार ठेकेदारी का खेल खेल रही है।

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच, रैयतों को जमीन वापस दिलाने और रिम्स-2 की जमीन अधिग्रहण रोकने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा आदिवासी समाज के हक व न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। आक्रोश-प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, मनोज सिंह व अन्य ने भी संबोधित क़िया। इस दौरान मंच संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन एसटी मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के ने किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, नीरज सिंह, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ राजीव, कल्याणी शरण, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, संजीव सिंह, मिली दास, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, सागर राय, पोरेश मुखी, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, संजय तिवारी, रविन्द्र सिसोदिया, फातिमा शाहीन, जीवन लाल, बबलू गोप, सूरज सिंह, युवराज सिंह, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, दीपू सिंह, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, सुशील पांडेय, काजू शांडिल, गणेश मुंडा, राकेश दुबे, मारुति नंदन पांडेय, अजय सिंह, चिंटू सिंह, ममता भूमिज, दीपक तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


