Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अधूरा निर्माण छोड़कर भागा ठेकेदार, ग्राम सभा की अनुमति के बिना निर्माण का आरोप; मंदिर कमेटी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद | जादूगोड़ा
    जादूगोड़ा स्थित प्रसिद्ध रंकणी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर होने लगा है। भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जबकि छत से कई स्थानों पर पानी का रिसाव हो रहा है। इससे भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
    रंकणी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने आरोप लगाया कि भवन का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला गया, जिससे कई आवश्यक कार्य अधूरे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि भवन में शुरू से ही घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसका परिणाम पहली ही बरसात में सामने आ गया।
    भवन में बताई गई प्रमुख खामियां
    बरसात के दौरान छत से कई स्थानों पर पानी का रिसाव।
    भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें।
    पेयजल पाइपलाइन का कार्य अधूरा एवं त्रुटिपूर्ण।
    निर्माण संबंधी सूचना पट्ट अब तक नहीं लगाया गया।
    दिनेश सरदार का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ और केवल औपचारिकता निभाकर काम पूरा दिखा दिया गया।
    ग्राम सभा ने उठाए सवाल
    मामले को लेकर पांच गांवों की ग्राम सभा ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। ग्राम सभा का आरोप है कि धमकुडिया भवन का निर्माण उनकी अनुमति के बिना कराया गया, जो नियमानुसार उचित नहीं है। ग्राम सभा ने भवन पर नोटिस चिपकाकर निर्माण प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
    पहले भी उठ चुका है मामला
    मंदिर कमेटी का कहना है कि भवन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आई थीं और स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा उठाया गया था। इसके बावजूद अब तक न तो निर्माण एजेंसी पर कोई कार्रवाई हुई और न ही भवन की तकनीकी जांच कराई गई। बरसात के बाद भवन की स्थिति और खराब होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।
    उच्चस्तरीय जांच की मांग
    मंदिर कमेटी और पांच गांवों की ग्राम सभा ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

    क्या बोले दिनेश सरदार
    “भवन का काम अभी अधूरा है। छत से पानी टपक रहा है और कई जगह दरारें पड़ गई हैं। ठेकेदार काम पूरा किए बिना चला गया। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। ग्राम सभा की अनुमति के बिना हुए निर्माण की भी जांच हो।”
    दिनेश सरदार, अध्यक्ष, रंकणी मंदिर कमेटी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.