Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दलमा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम: एसपी

     

    मृत्युंजय बर्मन,
    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

    सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगियारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में काण्ड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव और चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा पहाड़ में संयुक्त कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक एके-47, एक इंसास राइफल, 9 एमएम पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

    पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को उदयपुर में माओवादियों द्वारा किसी बड़ी वारदात की योजना बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा-203 और 26वीं एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। उदयपुर से सब-जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ छोटा विजय को एके- 47, कारतूस और वॉकी-टॉकी के साथ पकड़ा गया।

    उसकी निशानदेही पर दलमा पहाड़ से रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो उर्फ शंकर महतो तथा मीना पहाड़िया उर्फ ऐप्प पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से इंसास, 9 एमएम पिस्टल, कारतूस और कोडेक्स वायर बरामद हुआ।

    बरामदगी में एके -47 के 361 कारतूस, 9 एमएम के 42 कारतूस, दो मैगजीन और तीन बंडल कोडेक्स वायर समेत अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी दलमा क्षेत्र में बड़ी नक्सली घटना की तैयारी में थे।

    एसपी की रणनीति ने दिलाई सफलता

    अभियान की सफलता को जिले में बेहतर पुलिस समन्वय और त्वरित कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है। एसपी मनोज सर्वगियारी के नेतृत्व में विभिन्न थाना पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय बनाकर की गई कार्रवाई से पुलिस ने संभावित बड़ी वारदात को समय रहते रोकने में सफलता हासिल की। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऔद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
    Next Article लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    Related Posts

    आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.