पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा – “झारखंड आंदोलन को नया नेतृत्व देने वाले महानायक नहीं रहे” राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की ख़बर से मर्माहत हूं। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकार और जनहित के लिए समर्पित रहा। महाजनी विरुद्ध आंदोलन से लेकर झारखंड निर्माण तक वो लगातार जनता के साथ जुड़कर, जनता की सेवा में लगे रहे। वर्षों पहले मुझे भी उनके साथ जुड़कर कार्य करने का मौका मिला और आंदोलन के दौरान संघर्ष के साथ किस…
