पूर्वी सिंहभूम के 50 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड सरकार की ओर से स्नातक पास सहायक आचार्यों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 सफल अभ्यर्थियों को जिला मुख्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिले से कुल 55 सहायक आचार्य चयनित किए गए हैं, जिनमें से पांच को रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा, जबकि शेष 50 अभ्यर्थियों को जिला मुख्यालय में नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद उपायुक्त…
Author: dhiraj Kumar
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं को अब तक प्रवेश नहीं, अभिभावक नाराज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पोटका प्रखंड के डुमरिया स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को अब तक विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया है। इससे अभिभावकों में गहरी नाराजगी और निराशा देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों का नामांकन पूरा कर उन्हें 15 नवंबर 2024 को धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित एकलव्य विद्यालय में पहली बार बुलाया गया था, जहां 28 अप्रैल 2025 तक नियमित कक्षाएं चलीं। इसके बाद ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया और अभिभावकों को…
जन सत्याग्रह ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। संस्था ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से लगातार प्रयासों के बावजूद एमजीएम अस्पताल में जन औषधि केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। मांग पत्र में जिले के सभी सदर अस्पतालों में जन औषधि केंद्र की शुरुआत, नवजात शिशुओं के पीलिया उपचार हेतु फोटोथेरेपी सुविधा, प्राइवेट अस्पतालों में कानूनन पुअर बेड की व्यवस्था, तथा सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी केंद्रों का क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत…
नेवल टाटा हॉकी एकेडमी ने राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन संडे लीग फाइनल के साथ किय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 2 सितंबर। नेवल टाटा हॉकी एकेडमी (NTHA) ने पूर्वी सिंहभूम हॉकी संघ के तत्वावधान में नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आयोजित संडे हॉकी लीग के समापन समारोह के साथ सप्ताहभर चलने वाले उत्सव का समापन किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदक विजेताओं का एग्ज़िबिशन मैच, बच्चों का पेनाल्टी स्ट्रोक चैलेंज और पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ियों की संडे लीग में भावुक वापसी शामिल रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुकुल विनायक चौधरी (चीफ स्पोर्ट्स, टाटा स्टील एवं CEO JFC),…
सरयू राय ने किया मानगो में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन अब मानगो को दो पावरग्रिडों से बिजली की आपूर्ति पहले मानगोवासी बिजली के लिए तरसते थे, अब बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने आज मानगो की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जवाहर नगर (मानगो) के रोड नंबर 15 में एक पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पावर सब स्टेशन बालीगुमा ग्रिड को कुंअर बस्ती के पावर सब स्टेशन के माध्यम से गम्हरिया पावर ग्रिड से जोड़ देगा…
सरयू राय ने किया राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में अतिरिक्त 6 कमरे का निर्माण कार्य का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में अतिरिक्त 6 कमरे का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त योजना का क्रियान्वयन जिला योजना अनाबद्ध निधि के मद से 52 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा प्रतिनिधि एस पी सिंह और पवन सिंह, नीरज सिंह, जिला परिषद के कनीय अभियंता विजय भूषण, विवेक पाण्डेय, झुना सिंह, सुनिल सिंह आदि मौजूद थे।
साकची पूर्वी व बर्मामाइंस क्षेत्र को मिली विकास की सौगात सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने किया योजनाओं का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के साकची पूर्वी और बर्मामाइंस को मंगलवार को बड़ी सौगात मिली। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत दो योजनाओं का शिलान्यास किया। योजनाओं में साकची कालीमाटी गोलचक्कर से बसंत सेंट्रल रोड तक फ्लैंक में पेवर ब्लॉक और नाली मरम्मतीकरण, वहीं बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर व रामाधीन बगान में सड़कों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर कुल 28.42…
कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरण के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन, वार्डवासियों में रोष राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद दीपका के कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरित किए जाने के आदेश के खिलाफ आज दिनांक 1.9.2025 को क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। *इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल एवं पूर्व पार्षद रोहित कुमार जायसवाल ने किया*। वार्डवासियों के साथ विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि कटघोरा रोड एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। क्षेत्र में मंदिर,…
झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने अधिवक्ता वैद्यनाथ उपाध्याय पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसका स्थायी समाधान केवल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लागू होने से संभव है। श्री शुक्ल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ईमेल भेजकर बिना विलंब इस एक्ट को लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता…
दीपका भाजपा सरकार के गलत निर्णय से भाजपा के पार्षद पति ने हीं आंदोलन पर जनता का दिया साथ राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद दीपका:- दीपका नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत दारू भट्टी को हटाने की मांग कई सालों से चल रही है परंतु अभी तक पाली रोड दिपका से दारू भट्टी नहीं हट पाई बीच-बीच में भाजपा के पार्षद अरुनीश तिवारी ने दारू भट्टी को दूसरे जगह स्थानांतरित करने के लिए आबकारी मंत्री से मुख्यमंत्री तक चिट्ठी पत्री दिए इस चिट्ठी पत्री से कलेक्टर ने कटघोरा रोड में ग्रामीण बैंक के बाजू से दारू भट्टी को स्थानांतरित करने…
