बेंगलुरु, 23 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को यहां पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत भी की।
टस्क बृहस्पतिवार रात अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ नयी दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक बातचीत की थी।
टस्क के कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव से मुलाकात करने और यहां भारत-पोलैंड व्यापार मंच में शामिल होने की उम्मीद है।
पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वह 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे।

