टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन स्वर्गीय शिबू सोरेन को दिया श्रद्धांजलि जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को यूनियन परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सभी सदस्य इस शोक सभा में उपस्थित होकर जन प्रिय नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। साथ ही एक मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किये। अध्यक्ष श्री शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि गुरु जी…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में 407 वाहन चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, पुलिस पर वसूली का आरोप, सप्लाई ठप, कंस्ट्रक्शन मजदूरों पर असरराष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में 407 वाहन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, 200 से अधिक 407 वाहन पूरी तरह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, सैकड़ो लोगों ने सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस पर मनमानी तरीके से वाहन चालकों से रुपए लेने का आरोप लगाया है, जमशेदपुर रिटेल ईटा गिट्टी बालू सीमेंट सप्लाई करने वाले छोटे वाहन मालिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. छोटे वाहन मालिकों का कहना है कि प्रशासन के द्वारा हमारे छोटे…
बालीजुडी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोक सभा में अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। झामुमो का गढ़ माने जाने वाले बालीजुडी में आदिवासियों के महानायक और जननायक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर झामुमो नेता सीता राम हांसदा और अनिल मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों ने अपना अभिभावक खो दिया है और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने संकल्प लिया कि गुरुजी…
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी गुरूजी को अंतिम विदाई, किया भावुक पोस्ट – कहा “अंतिम जोहार बाबा” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी गुरूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने गुरूजी को “अंतिम जोहार” अर्पित किया और उन्हें अपना अभिभावक बताया। बन्ना गुप्ता ने लिखा: “मेरे राजनीतिक जीवन के आप सिर्फ अभिभावक न थे, बल्कि संघर्ष के जीवन से लेकर विपरीत परिस्थितियों…
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की माँग तेज़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के सर्वमान्य नेता, आदिवासी चेतना के अग्रदूत और लोकतंत्र की आत्मा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की माँग उठी है। जनजातीय मुद्दों पर लिखने वाले संदीप मुरारका ने पहले 2017 में पद्म सम्मान के लिए पत्र लिखा था, लेकिन अब समय की माँग है कि गुरुजी को राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाए। हाल के वर्षों में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेताओं को पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, वहीं शिबू सोरेन…
15 फीट गणेश पूजा पंडाल का टेल्को में हुआ भूमिपूजन, दिनेश कुमार बने मुख्य यजमान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में आगामी 27 अगस्त को मनाए जाने वाले गणेश पूजा को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में भव्य गणेश पूजा पंडाल के निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष यहां 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा और 75 फीट ऊंचा पंडाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पुरोहित अरुण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार…
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा सुन्दरनगर मंडल का शोक – अनमोल वर्मा बोले, “एक युग का अंत” राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा सुन्दरनगर मंडल ने गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ़ राजनेता नहीं, बल्कि आंदोलन के प्रतीक थे जिन्होंने झारखंड की पहचान और आदिवासी अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य देने की प्रार्थना की।
टाटा स्टील को ICEF का प्रतिष्ठित ACE अवॉर्ड 2025 राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील को इंडियन सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (ICEF) द्वारा “लार्ज एंटरप्राइज” श्रेणी में ACE अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। गुरुग्राम में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार टाटा स्टील की IBMD टीम के दीपंकर दासगुप्ता, अमित रंजन, अमित कुमार महतो और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रहण किया। टाटा स्टील ने बाय-प्रोडक्ट्स से मूल्य सृजन और “जीरो वेस्ट” लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। IBMD के माध्यम से कंपनी 3R सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) अपनाते हुए सतत विकास को बढ़ावा दे रही है।“आलिंगन” पहल के…
शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक, जादूगोड़ा के परमाणु विद्यालय और यूसील प्रबंधन की उदासीनता पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:झारखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर जहां पूरे राज्य में शोक की लहर छाई रही, वहीं जादूगोड़ा के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय और यूसील प्रबंधन की बेरुखी से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली जादूगोड़ा थाना क्षेत्र और अनुमंडल के अधिकांश सरकारी व निजी विद्यालयों में शोक स्वरूप अवकाश घोषित किया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर गुरुजी को नमन किया गया। जेवियर…
जमशेदपुर: परसुडीह में युवक को सरेशाम गोली मारी, हालत गंभीर राजनीतिक रंजिश या पुरानी दुश्मनी की जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अपराधियों ने रवि यादव नामक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रवि को सदर अस्पताल से टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना स्थल से पुलिस ने चार राउंड खोखा बरामद किया है और बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किया। हाल ही में रवि मारपीट के एक मामले में जेल से बाहर आया…
