Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 17वां मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी 5 सितंबर को तैयारियां पूरी, अमन-शांति और इस्लामी शिक्षा का पैग़ाम
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    17वां मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी 5 सितंबर को तैयारियां पूरी, अमन-शांति और इस्लामी शिक्षा का पैग़ाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    17वां मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी 5 सितंबर को तैयारियां पूरी, अमन-शांति और इस्लामी शिक्षा का पैग़ाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 3 सितंबर 2025। पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन ईद मिलादुन नबी के अवसर पर 5 सितंबर, शुक्रवार को 17वां “मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी” निकाला जाएगा। तंजीम अहले सुन्नत व जमात ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और श्रद्धालुओं से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

    1500 साल की ऐतिहासिक याद

    धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में आयोजित प्रेसवार्ता में तंजीम के जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती ज़ियाउल मुस्तफा क़ादरी ने बताया कि इस साल पैगंबर-ए-रहमत के आगमन के 1500 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए जुलूस ऐतिहासिक रूप से खास होगा

    जुलूस का रूट और समय

    जुलूस सुबह 8:00 बजे मानगो गांधी मैदान से शुरू होगा। 11:00 बजे साकची आमबागान मैदान पहुंचेगा, जहां उलेमा-ए-कराम तकरीर पेश करेंगे। इसके बाद जुलूस साकची गोलचक्कर, जुस्को ऑफिस गोलचक्कर होते हुए धतकीडीह केंद्र मैदान पहुंचेगा, जहां दुआ के साथ समापन होगा।

    अमन-शांति और अनुशासन पर जोर

    500 से अधिक वॉलंटियर सेफ्टी टी-शर्ट और आईडी कार्ड के साथ जुलूस और यातायात व्यवस्था में सहयोग करेंगे। एम्बुलेंस और जरूरी गाड़ियों के लिए रास्ता तुरंत छोड़ा जाएगा। डीजे साउंड सिस्टम, नकली तलवारें और गैर-शरई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाइक और छोटी गाड़ियां जुलूस के पीछे रहेंगी, स्टंट सख्ती से वर्जित है।

    खास इंतज़ाम और अपीले

    साकची आमबागान और धतकीडीह सामुदायिक मैदान में लंगर और पीने के पानी की व्यवस्था होगी। मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि इस दिन दुकानें और कारोबार बंद रखें। धतकीडीह मक्का मस्जिद में जुमे की दो जमाअतें होंगी — पहली 1:00 बजे, दूसरी 2:15 बजे। जुलूस में केवल इस्लामी झंडे लाने की अनुमति होगी, गैर-मुल्की झंडों पर रोक रहेगी। प्रेसवार्ता में मौलाना बुरहानुल होदा, मौलाना कलीमुद्दीन, मौलाना इम्तियाज, माजिद अख्तर, नौशाद साहब, मुन्ना खान, अहमद रज़ा खान और अलहाज अब्दुल रऊफ भी मौजूद रहे।

    17वां मुत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी 5 सितंबर को तैयारियां पूरी अमन-शांति और इस्लामी शिक्षा का पैग़ाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू का सवालःसोनारी में बार-बार वारदात क्यों?
    Next Article करम पर्व की धूम: अखाड़ों में पहुंची करम डाली, युवाओं में दिखा उत्साह

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.