Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (भाषा) पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेस विधायकों ने मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की।

    पंजाब विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने झोटा की हत्या का मुद्दा सदन में उठाया।

    विधानसभा अध्यक्ष ने बाजवा से प्रश्नकाल शुरू होने देने को कहा, जिसके बाद विपक्ष के नेता और अन्य विपक्षी विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    काले स्कार्फ पहने कांग्रेस विधायक सदन के बीचोंबीच पहुंच गए और नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगे।

    उन्होंने कानून-व्यवस्था और नशे की समस्या समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ ‘लानत पत्र’ भी दिखाया जिसमें सरकार की निंदा की गई थी।

    विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कांग्रेस विधायकों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, लेकिन विपक्षी विधायक ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

    इसके जवाब में सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया।

    चीमा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के शिरोमणि अकाली दल के साथ पुराने जुड़ाव की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अकाली दल के शासन के दौरान ही ‘चिट्टा’ (मिलावटी हेरोइन) का प्रसार हुआ था।

    कांग्रेस सदस्यों का विरोध जारी रहने पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

    एक समय वित्त मंत्री चीमा और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा एक-दूसरे की ओर उंगली उठाते हुए दिखाई दिए।

    जालंधर कैंट से विधायक और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने सत्ता पक्ष से ‘लानत पत्र’ स्वीकार करने को कहा।

    शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश सफल होती हुई नहीं दिखी। बाद में कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया।

    नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और दवा की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में स्थित एक दवा की दुकान के अंदर दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी गई थी।

    दवा की दुकान के मालिक अश्वनी कुमार ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीली दवाएं बेचने पर झोटा द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद उन पर गोली चलाई थी। उसे राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया।

    झोटा फेसबुक लाइव कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। इससे पंजाब में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता
    Next Article यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    Related Posts

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    October 23, 2026

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    October 23, 2026

    यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता

    संरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत

    हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी

    ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश का आरोप, गले और सिर पर चाकू से किए 9 वार

    जेईई मेन 2027 के रजिस्ट्रेशन का इंतजार बढ़ा, जनवरी में परीक्षा की तैयारी तेज करें छात्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.