ग्रामीण स्वास्थ्य व स्वच्छता की रीढ़ हैं सहिया बहनें : डॉ. कविता परमार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। नेचर संस्था की ओर से अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के बीच स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिला पार्षद सह नेचर की संरक्षक डॉ. कविता परमार ने सहिया बहनों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। कम मानदेय के बावजूद सहिया बहनें लगन से अपना दायित्व निभाती हैं।

कार्यशाला में बागबेड़ा की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम दीदी, स्वास्थ्य सहिया और जल सहिया बहनों ने भी अपनी भूमिकाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, जल स्रोतों की स्वच्छता, गर्भवती महिलाओं की जांच, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी और ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने में सहिया बहनें अहम भूमिका निभाती हैं। छात्राओं ने भी कार्यशाला के दौरान सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जानकारी को समृद्ध किया।


