कोल्हान का ‘मिनी जामताड़ा’ बना कोकदा गांव, जादूगोड़ा पुलिस की सख्त नजर, अब तक 8 साइबर अपराधी जेल भेजे गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा से मात्र 5 किलोमीटर और टाटानगर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोटका प्रखंड के हाथी विदा पंचायत अंतर्गत कोकदा गांव, जो कभी मिट्टी के बर्तनों और मूर्तिकला के लिए मशहूर था, अब साइबर अपराध का गढ़ बन चुका है। कभी कला के लिए पहचाने जाने वाला यह गांव अब पूरे कोल्हान में ‘मिनी जामताड़ा’ के नाम से बदनाम हो गया है। हाल के वर्षों में इस गांव के युवाओं का बड़ा वर्ग साइबर ठगी…
Author: dhiraj Kumar
घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास , परिजन आरोपी युवक पर कार्रवाई की कर रहे हैं मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती की एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बस्ती के ही युवक राजा राव द्वारा सोमवार देर रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को परिजनो ने युवक की पिटाई कर जुगसलाई पुलिस के हवाले किया है. पुलिस मामला दर्ज कर करवाई में जुटी है. परिजनों के मुताबिक सोमवार की देर रात युवती को अकेला पाकर राजा राव ने उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने का…
पटमदा के बोटा मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भोग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पटमदा बोड़ाम चौक स्थित श्री श्री शिव दुर्गा बजरंग मंदिर, बोटा में सावन की अंतिम सोमवारी पर भोले बाबा का भव्य श्रृंगार और रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पंडित विजय पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं को खिचड़ी और खीर का भोग भी वितरित किया गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुदामा यादव ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। मौके…
महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज होते ही यूसील प्रबंधन और क्षेत्र में छाया सन्नाटा राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा यूसीएल जादूगोड़ा की एक महिला अधिकारी द्वारा सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति पर महिला उत्पीड़न का मामला जादूगोड़ा थाना में दर्ज कराए जाने के बाद पूरे यूसील परिसर और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामला दर्ज होते ही यूसील का कार्य वातावरण तनावपूर्ण हो गया है, और अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उक्त महिला अधिकारी ने डॉ. सतपति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनकी शिकायत अब औपचारिक रूप…
ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, बताया झारखंड की आत्मा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह और महासचिव अनिल ठाकुर ने झारखंड आंदोलन के जननायक एवं झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज किशोर सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन का मंच के साथ आत्मीय संबंध था और 2001 में गोविंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मंच की कार्यों को सराहा था। उन्होंने कहा कि उनका निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति…
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को भाकपा ने बताया अपूरणीय क्षति, श्रद्धांजलि सभा में बोले नेता गुरुजी के अधूरे सपनों को करेंगे पूरा राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला कार्यालय में झारखंड के जननायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में भाकपा नेताओं ने कहा कि गुरुजी की झारखंड को दी गई विरासत अपूरणीय है। जिला सचिव अंबुज ठाकुर, निगमानंद पॉल, धनंजय शुक्ला, सुभाष गुप्ता, हीरा अरकने, एस. प्रमाणिक और मनोज तिवारी समेत कई वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने राजनीति की शुरुआत…
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने जताया शोक, कहा- उनकी विरासत अमर रहेगी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन एक प्रभावशाली नेता थे जिन्होंने झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई। कृष्णा शर्मा काली ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष और जनहित के लिए समर्पित रहा। उनके योगदान और विरासत को झारखंड और देश हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा। उनके…
झारखंड की आत्मा थे दिशोम गुरु झारखंड निर्माण का कारण थे गुरु जी: शुभम सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता युवजन सपा राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड की जनता के लिए मसीहा थे गुरु जी आज झारखंड प्रदेश शौक ग्रस्त हैं इस क्षति पे। गुरुजी का योगदान अतुल्य हैं 1970 से लेके तत्काल समय तक, वह 3 मर्तबा झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं , मेंबर ऑफ पार्लियामेंट, लोकसभा एवं कोल मंत्री भी रहे , झारखंड मुक्ति मोर्चा के संथापक एवं प्रेसिडेंट भी रहे। सपा युवजन सभा प्रदेश प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने कहा कि गुरुजी झारखंड के आंदोलनकारी थे और आज भी उनके विचार…
सूर्य मंदिर बर्मामाइन्स में रुद्राभिषेक, शिव चर्चा और भंडारा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सावन की अंतिम सोमवारी पर ईस्ट प्लांट्स सूर्य मंदिर, बर्मामाइन्स में रुद्राभिषेक, शिव चर्चा और भंडारे का आयोजन हुआ। ईस्ट प्लांट बस्ती मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने भोग का आनंद लिया। समिति की ओर से अनु ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से सावन की अंतिम सोमवारी पर यह आयोजन किया जा रहा है। भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना, यज्ञ और भोग वितरण के माध्यम से हर साल भक्तों के लिए विशेष धार्मिक माहौल बनाया जाता है।
कांग्रेस नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, धर्मेंद्र सोनकर ने कहा – यह एक युग का अंत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरू जी ने अपनी जिंदगी का अधिकांश हिस्सा संघर्ष में बिताया और अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया। उनका निधन सिर्फ एक जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश…
