राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : झारखंड में बेतहाशा बारिश से स्कूली बच्चों की भीगने से बचाने के लिए यूसिल प्रबंधन ने अनोखा पहल किया है व कंपनी की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन ने कंपनी के आस _ पास गांव के सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच संध्या समय डेढ़ सौ बच्चों के बीच छाता का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नान्दूप से की।

इस बाबत यूसिल के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के संयोजक जितेश कुमार ने कहा कि इसी तरह नरवा पहाड़ व जादूगोड़ा के आस_ पास के सरकारी स्कूली बच्चों के बीच जल्द ही छाता स्कूलों में पहुंच जाएगी ताकि बारिश में बच्चों की भीगने से बचाया जा सके।इस कार्यक्रम में प्रबंधक गिरीश गुप्ता, जितेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इधर छाता पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे।


