सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध, महासचिव पद पर होगा मुकाबला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2025-27 हेतु समिति का चुनाव प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। नामांकन की अंतिम तिथि तक मिले पर्चों के अनुसार इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। हालांकि, महासचिव पद समेत कुछ पदों पर चुनाव होना बाकी है।

चुनाव से पूर्व केडिया एंड काऊंटिया टीम ने पत्रकार वार्ता कर अपना पूरा मैनिफेस्टो जारी किया। गौरतलब है कि विगत सत्र में भी चैम्बर की कमान इसी टीम के पास थी और इस बार भी इसके अधिकतर प्रत्याशी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं।

टीम के सदस्यों ने कहा कि पहले की तरह आगे भी बेहतर कार्य जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि चैम्बर को पिछले दो वर्षों में छोटे से छोटे व्यापारी तक पहुंचाया गया है। साथ ही, आने वाले समय में सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान, औद्योगिक विकास के लिए आधारभूत संरचना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


