Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरसोल थाना से कुछ दूरी पर होता है बालू का भण्डारण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बरसोल थाना से कुछ दूरी पर होता है बालू का भण्डारण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 3, 2025Updated:September 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरसोल थाना से कुछ दूरी पर होता है बालू का भण्डारण

    पुलिस की शह पर एनजीटी के आदेश की रोज उड़ती है धज्जी

    बहरागोड़ा, गुडाबाँदा, श्यामसुन्दरपुर में बालू माफिया बेखौफ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बरसोल से थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर काफी अर्शे से विशेष कर बालू के उठाव पर एनजीटी द्वारा लगाए गए रोक के बाद से अवैध भंडारण जारी है। बरसोल पुलिस की हालत ऐसी जैसे नाक के नीचे अवैध कारोबार जारी रहते हुए भी अभिज्ञ बनी हुई है । यह स्थिति बरसोल पुलिस की भूमिका पर संदेह उत्पन्न करती है। घटना मंगलवार शाम की है। उपायुक्त के निर्देश पर अजंता होटल के ठीक पीछे पानी सोल मौजा में खनन विभाग की टीम द्वारा छापामारी की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लगभग 2600 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण किया गया है। तत्काल बालू को जप्त किया गया तथा पानी पड़ा निवासी मानस मैती के विरुद्ध बरसोल थाना में कांड संख्या26/25के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    वैसे तो एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है लेकिन बालू का खेल इस क्षेत्र में नया नहीं है। सुन रेखा नदी के पानी पड़ा समेत विभिन्न ने घाटों से बालू का उठाव किया जाता है।तत्पश्चात बरसोल थाना के पास या सुरक्षित जगहों पर भंडारण किया जाता है।वहां से हाइवा द्वारा बंगाल और जमशेदपुर भेजा जाता है।इस पूरे गोरख धंधे में दर्जन भर से अधिक लोग शामिल है।इस धंधे से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है से इंकार नहीं किया जा सकता है।बालू के खेल में शामिल लोग का नेटवर्क मजबूत है।बालू उठाव, भंडारण और परिवहन के साथ ही प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न चौक चौराहे परलोग लगाए जाते।इनके द्वारा तुंरत सूचना प्रसारित कर दिया जाता है।राजनीतिक संरक्षण कितना प्रभावी है कि कई बार पकड़े गए हाइवा को छुड़ा लिया जाता है।गाड़ी मालिक से मोटी रकम की वसूली की जाती है।कई बार दबंगों द्वारा गाड़ी मालिक की बेरहमी से इसलिए पिटाई की गई की हमसे मिले बगैर पुलिस से क्यूं बात किया।

    बहरागोड़ा,बरसोल,गुड़ाबांधा और श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में बालू का गोरख धंधा तेजी से फल फूल रहा है।गुड़ाबांधा की तस्वीर दो दिन पहले सामने आ चुका है। बरसोल में छापामारी सबके सामने है।खनन स्थल पर पुलिस द्वारा दविस न देना या छापामारी न करना या फिर थाना प्रभारी के नाक के नीचे अवैध भंडारण ने पुलिस की भूमिका पर प्रश्न खड़ा करता है।हाल में ही शहर के एक थानेदार को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर कर दी गई।बरसोल थाना प्रभारी पर गाज गिरने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है।सिर्फ एक व्यक्ति पर प्राथमिकी भी पुलिस पर राजनीतिक दबाव को दर्शाता है।

    बरसोल थाना से कुछ दूरी पर होता है बालू का भण्डारण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेटन इंटरनेशनल में करमा महोत्सव आयोजित
    Next Article राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.