Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    जमशेदपुर के गैर-कंपनी इलाकों तथा मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही घंटों की बिजली कटौती और बदहाल व्यवस्था को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में झारखंड विद्युत वितरण लिमिटेड के महाप्रबंधक से मिला और मौजूदा हालात पर कड़ा विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौनी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है

    मजदूर प्रधान शहर होने के कारण दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद घर लौटने वाले श्रमिकों को अंधेरे और गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं के लिए स्थिति और भी कष्टदायक बन गई है। बढ़ती परेशानी के बीच जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस पर महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर है और जल्द ही सुधार के प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचते ही अधिकारियों के साथ आकस्मिक बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए और एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य करने का भरोसा दिया गया। हालांकि, जनता दल (यू) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनआक्रोश को देखते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में नीरज सिंह, पप्पू सिंह, अमित शर्मा, बीर सिंह देवगम, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल
    Next Article पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    November 12, 2026

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    November 12, 2026

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    वीरपुर में 62 महिला किसानों के बीच 3.15 लाख का बोनस वितरित

    सिमरिया धाम में दूसरी परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

    बलान के बदहाल घाटों पर ग्रामीणों ने जगाई आस्था की अलख

    महेशपुर में हथियार लेकर घूम रहे थे युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

    जिले के 14,040 नवगठित राशन कार्डधारियों को उपलब्ध हुए नए राशन कार्ड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.