
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
बखरी (बेगूसराय) : गुरुवार को सड़क दुर्घटना में पल्सर बाइक की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान महादेवचक गांव निवासी राम सुंदर महतो के पुत्र ढीलो महतो (70) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सहित सवारों को पकड़ लिया। वहीं, लोगों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए बखरी पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

