
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दो किशोरों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान बरहपुर निवासी सोनू और रजनीश के रूप में बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद दोनों किशोरों के शव कुएं में फेंक दिए गए। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार दो अन्य किशोरों की भी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। कुएं में अन्य शवों की तलाश की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कोमल मीणा व एसडीपीओ रामकृष्ण मौके पर पहुंचे । घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात और अन्य शवों की तलाश जारी है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार चार बच्चे गांव से कुछ दूर खेत की तरफ कुएं के पास गए थे, यह चारों हमेशा साथ रहते थे और आपस में दोस्त थे 7:00 बजे सुबह यह घर से निकले थे और वापस नहीं आए! 4:00 बजे कोई किसान खेत की तरफ जब गया तो उसने कुएं में बच्चे का शव देखा, उसने पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी! देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई! इसी दौरान ग्रामीण एसपी कोमल मीणा और एसडीपीओ रामकृष्ण मौका आए वारदात पर पहुंच गए,और वहां से दो शव को बरामद कर लिया गया!
ग्रामीणों के अनुसार दो अन्य शव होने की आशंका जताई जा रही है, क्यूंकि अन्य दो दोस्तों का भी कोई पता नहीं है! लिहाजा कुएँ को खंगाला जा रहा है!
वहीं जितनी मुँह उतनी बातें हो रही है! फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है,और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है!

