
आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। छठ महापर्व के अवसर पर आदर्श युवा सेवा समिति, मानगो की ओर से गुरुवार को डिमना रोड स्थित टोड्स गार्डन स्कूल के पास निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थापक प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए।
इस दौरान करीब 200 छठव्रतियों के बीच गेहूं, लौकी, नारियल सहित अन्य आवश्यक पूजन सामग्री का वितरण किया गया। विधायक सरयू राय और समिति के सदस्यों ने अपने हाथों से व्रतियों को सामग्री भेंट कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल प्रसाद, सुमित सिंह, विक्की कुमार, गौरव कुमार, आनंद प्रकाश पटेल, अविनाश कुमार सिन्हा, पंकज खरे, विवेक कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। समिति ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

