
मतदाताओं की सुविधा के लिए 21 एवं 22 नवंबर तथा 05 एवं 06 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस किए जाएंगे आयोजित
प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निष्पादन 28 दिसंबर तक किया जाएगा
04 जनवरी को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन
बेगूसराय/राष्ट्र संवाद संवाददाता
बेगूसराय। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले में एकीकृत प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए इसकी निर्धारित समय सारणी से सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया। साथ ही राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रकाशित एकीकृत प्रारूप निर्वाचक सूची उपलब्ध कराई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया है। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने एवं संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इस दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए 21 एवं 22 नवंबर तथा 05 एवं 06 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निष्पादन 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके उपरांत 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 10 नवंबर की स्थिति के अनुसार जिले के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,537 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। इनमें 141चेरिया बरियारपुर, 142 बछवाड़ा 143 तेघड़ा 144 मटिहानी 145 साहेबपुर कमाल 146 बेगूसराय एवं 147 बखरी (अजा) विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिले में कुल 21,57,996 निर्वाचक पंजीकृत हैं जिनमें 11,44,875 पुरुष, 10,13,092 महिला तथा 29 अन्य (तृतीय लिंग) मतदाता शामिल हैं। जिले का औसत निर्वाचक लिंगानुपात 885 है। मौके पर बैठक में एसडीओ अश्विनी कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बलिया अजय कुमार यादव उप निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे

