जन सत्याग्रह ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा मांग पत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। संस्था ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से लगातार प्रयासों के बावजूद एमजीएम अस्पताल में जन औषधि केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है।

मांग पत्र में जिले के सभी सदर अस्पतालों में जन औषधि केंद्र की शुरुआत, नवजात शिशुओं के पीलिया उपचार हेतु फोटोथेरेपी सुविधा, प्राइवेट अस्पतालों में कानूनन पुअर बेड की व्यवस्था, तथा सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी केंद्रों का क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत पंजीकरण सुनिश्चित करने की मांग की गई।

संस्था ने कहा कि एमजीएम अस्पताल के कई पत्राचार के बावजूद विभागीय उदासीनता से जन औषधि केंद्र की शुरुआत नहीं हो सकी है। जन सत्याग्रह ने गरीब मरीजों के हित में शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।


