Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने किया मानगो में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय ने किया मानगो में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरयू राय ने किया मानगो में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन

    अब मानगो को दो पावरग्रिडों से बिजली की आपूर्ति

    पहले मानगोवासी बिजली के लिए तरसते थे, अब बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने आज मानगो की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जवाहर नगर (मानगो) के रोड नंबर 15 में एक पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पावर सब स्टेशन बालीगुमा ग्रिड को कुंअर बस्ती के पावर सब स्टेशन के माध्यम से गम्हरिया पावर ग्रिड से जोड़ देगा और मानगो को दोनों ग्रिड से बिजली मिलेगी।

    श्री राय ने कहा कि अगर गम्हरिया ग्रिड से जिन इलाकों में बिजली मिलती है, वहां कोई समस्या हुई तो उस इलाके को बालीगुमा ग्रिड से बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर बालीगुमा ग्रिड में कोई समस्या हुई तो संबंधित क्षेत्र के लोगों को गम्हरिया ग्रिड से बिजली मिलेगी। मानगो अब एक ऐसा क्षेत्र बन गया है, जहां दो पावर ग्रिड की बिजली लोगों को मिलेगी।

    सरयू राय ने कहा कि एक समय था, जब मानगो के लोग बिजली के लिए तरसते थे। आज मानगो को बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ हुआ। अब घरों तक बिजली ले जाने के लिए जो व्यवस्था बनाई जाए, उसमें यह देखा जाए कि 11000 वोल्ट का जो तार खींचा जाएगा, उसे सुदृढ़ करने की जरूरत है। दो-तीन वर्षों में आरडीएसएस-2 की स्कीम लागू होगी, तो 11000 वोल्ट के सभी तार मानगो में भूमिगत हो जाएंगे।

    उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों से कहा कि घरों में मीटर लगाने से लेकर बिजली शुल्क वसूली तक यह जरूर देखें कि कहीं भी बिजली की चोरी न हो। राज्य सरकार को भी राजस्व मिले। घर मालिकों को भी बिजली के संबंध में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए कि किस तरीके उनके घर में पावर सप्लाई हो। कोई खतरा लेने की जरूरत नहीं। जो सरकारी बिजली कर्मचारी हैं, उनसे संपर्क में रहें। ट्रांसफार्मर के जलने पर 24 घंटे के भीतर उसे बदल दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ वर्षों में मानगो भी बिजली आपूर्ति के मामले में ठीक वैसा ही हो जाएगा, जैसा बिजली आपूर्ति के मामले में जुस्को की व्यवस्था है।

    इस मौके पर बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अजीत कुमार, अधीक्षक अभियंता सुधीर कुमार, कार्यपालक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार दास और शाहनवाज अंसारी, कनीय विद्युत अभियंता धनंजय प्रसाद, प्रत्युष आनंद के साथ ही नीरज सिंह, पप्पू सिंह, संतोष भगत, पिंटू सिंह, अमरेंद्र पासवाल, कुलविंदर सिंह पन्नू, मस्तान सिंह, विकास साहनी, संजय सिंह, मनोज गुप्ता, भवानी सिंह, अशोक सिंह, संजीव सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, मोनू पांडेय, राकेश पाठक, लालू गौड़, दीपक गौड़, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    सरयू राय ने किया मानगो में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन पर सघन छापेमारी, 4 वाहन जप्त, प्राथमिकी दर्ज
    Next Article डुमरिया एकलव्य विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं को अब तक प्रवेश नहीं, अभिभावक नाराज

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.