Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरण के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन, वार्डवासियों में रोष
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरण के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन, वार्डवासियों में रोष

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरण के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन, वार्डवासियों में रोष

     

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    दीपका के कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरित किए जाने के आदेश के खिलाफ आज दिनांक 1.9.2025 को क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। *इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल एवं पूर्व पार्षद रोहित कुमार जायसवाल ने किया*।

    वार्डवासियों के साथ विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि कटघोरा रोड एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। क्षेत्र में मंदिर, कोचिंग सेंटर, बैंक और अन्य सार्वजनिक संस्थान स्थित हैं, ऐसे में शराब भट्टी का वहां संचालन जनहित के पूर्णतः खिलाफ है।

    ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय, आबकारी विभाग कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय दीपका एवं थाना दीपका में सौंपा गया। ज्ञापन में यह मांग की गई कि शराब भट्टी को किसी दूरस्थ, जनविहीन स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा, भय या सामाजिक नुकसान न हो।

    वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जनभावनाओं को दरकिनार कर शराब भट्टी स्थापित की जाती है, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः प्रशासन एवं आबकारी विभाग की होगी।

    कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरण के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन वार्डवासियों में रोष
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेलगांव, रांची में चार दिवसीय राज्य शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज़
    Next Article साकची पूर्वी व बर्मामाइंस क्षेत्र को मिली विकास की सौगात सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने किया योजनाओं का शिलान्यास

    Related Posts

    राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

    October 23, 2026

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    October 23, 2026

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता

    संरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत

    हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी

    ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश का आरोप, गले और सिर पर चाकू से किए 9 वार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.