नेवल टाटा हॉकी एकेडमी ने राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन संडे लीग फाइनल के साथ किय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 2 सितंबर। नेवल टाटा हॉकी एकेडमी (NTHA) ने पूर्वी सिंहभूम हॉकी संघ के तत्वावधान में नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आयोजित संडे हॉकी लीग के समापन समारोह के साथ सप्ताहभर चलने वाले उत्सव का समापन किया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदक विजेताओं का एग्ज़िबिशन मैच, बच्चों का पेनाल्टी स्ट्रोक चैलेंज और पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ियों की संडे लीग में भावुक वापसी शामिल रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुकुल विनायक चौधरी (चीफ स्पोर्ट्स, टाटा स्टील एवं CEO JFC), विशिष्ट अतिथि हेमंत गुप्ता (CEO, हॉकी ऐस फाउंडेशन) और विशेष आमंत्रित गुरमीत सिंह राव (प्रोजेक्ट डायरेक्टर, NTHA) उपस्थित रहे।

पुरस्कार वितरण में एमर्जिंग प्लेयर और विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में टीम फ्लिकर्स विजेता और टाटा स्टील फाउंडेशन उपविजेता रही, वहीं महिला वर्ग में टाटा स्टील फाउंडेशन ने खिताब जीता और जयपाल मुंडा समाज उपविजेता रहा।

समारोह ने यह संदेश दिया कि संडे लीग केवल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि झारखंड की हॉकी परंपरा को पुनर्जीवित करने का माध्यम है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी जुनून और प्रेरणा जगाती रहेगी।

