Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गलत कमेंट और गलतफहमी पर सिर फोड़ा, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    गलत कमेंट और गलतफहमी पर सिर फोड़ा, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 1, 2025Updated:September 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गलत कमेंट और गलतफहमी पर सिर फोड़ा, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    *राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद*

    कोरबा:- कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट की घटना में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके सिर में घातक चोटें आई है। पीडि़त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर सुरक्षा कर्मी के साथ भी बहसबाजी हुई। इस पर भी सवाल उठे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मोतीसागरपारा में मारपीट की घटना को लेकर विक्की पटेल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में चाकूबाजी होने की जो बातें कही जा रही है उसका कोई आधार नहीं है।
    खबर के अनुसार कोरबा के मोतीसागरपारा क्षेत्र में यह घटना हुई। पीडि़त ने बताया कि वह अपने एक परिजन को छोडऩे जा रहा था, इसी दरम्यान दूसरे व्यक्ति ने किसी और की आवाज सुन लिया। उसमें गलत शब्द शामिल थे। आरोपी को समझने में गलती हुई कि कमेंट कहां से हुआ है। उसने वास्तविक व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय पीडि़त को टारगेट किया और उससे जमकर मारपीट की। उसके पास किस तरह का सामान मौजूद था इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन उसी के प्रभाव से सिर में काफी चोटें आई और वह लहूलुहान हो गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग हरकत में आ ए और इसी का फायदा उठाकर हमलावर भाग निकला। कुछ देर के बाद स्थानीय लोगों ने पीडि़त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

    दावा किया गया कि वहां मौजूद एक सुरक्षा कर्मी के साथ किसी बात को लेकर पहले बहसबाजी हुई और फिर साथ गए लोगों ने उसे धुन दिया। बताया गया कि संबंधित कर्मी यूनिफार्म में नहीं था और ऐसे में यह पता नहीं चल सका कि इस मसले पर आपत्ति करने वाला व्यक्ति है कौन। इस मसले को लेकर भी यहां काफी देर तक हो-हल्ला होता रहा। चौकी पुलिस को सूचित करने पर उसकी ओर से हस्तक्षेप किया गया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में मरीजों के साथ आने वाले फिजुल की भीड़ के कारण ही हमेशा स्थितियां बिगड़ रही हैं। कई मौकों पर इस वजह से दिक्कतें हुई और हास्पिटल प्रबंधन की ओर से इसकी रोकथाम के लिए पास का सिस्टम जारी किया। इतना सबकुछ होने पर भी कोई खास बदलाव यहां पर नहीं आ सका है। बार-बार हो रही घटनाएं बताती है कि अगर सुरक्षा पर भारी-भरकम खर्च हो रहा है तो उसके नतीजे क्या हैं।

    गलत कमेंट और गलतफहमी पर सिर फोड़ा पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलातेहार में सांसद कालीचरण सिंह ने किया गुरुकुल – बालिका छात्रावास का उद्घाटन
    Next Article आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत जिले के नगर भवन, दुलाडीह में प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का हुआ विधिवत शुभारंभ

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.