आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत जिले के नगर भवन, दुलाडीह में प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का हुआ विधिवत शुभारंभ
आज दिनांक 01.09.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत नगर भवन, दुलाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब जामताड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
_*डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का हुआ विधिवत शुभारंभ*_
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों को बैच लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि आज से 03 दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का शुभारंभ हो रहा है, आप लोगों के मन में जो भी इश्यू हैं, उसको दूर करना एवं बेहतर प्रशासन देना है।यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों पर कार्य किया जाएगा। कहा कि हमारे देश में मैनेजमेंट बेस्ड जितने भी इंस्टीट्यूट हैं वहां मैनेजमेंट बेस्ड गेम्स के जरिए ट्रेनिंग दी जाती है। इस प्रोसेस लैब के जरिए आप लोगों के पास अपने मन के भ्रम को तोड़ने का मौका है, अगर आपके प्रखंड में क्लर्क या कर्मचारी द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न की जाती है तो इसके लिए आपको प्राउड नहीं फील करना है। जिस बात से प्राउड फील कर सकते हैं, वहीं करें। इसके अलावा कहा कि जो भी इश्यूज हैं उन्हें बताएं, यहां सभी बराबर हैं ऐसा सोच के प्रशिक्षण लें। कहा कि इस अभियान का यही थीम है कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे 15-20 वॉलेंटियर डेवलप करना है, जो उस जगह की लोगों की समस्याओं से बेहतर ढंग से समझ सके एवं उन समस्याओं के निष्पादन किया जा सके। वहीं जिला का ब्लॉक से एवं ब्लॉक से गांव का गैप को दूर किया जा सके। वहीं आगे कहा कि जो भी एक्टिविटी किया जा रहा है अच्छे से समझें डिफरेंस मैनेजमेंट गेम्स के जरिए सीख के निचले स्तर पर चेंज लाने के लिए समुचित भागीदारी को बढ़ाएं।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि किस प्रकार विभिन्न विभागों की आपसी सहभागिता एवं समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। मास्टर ट्रेनरों की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि वे इस अभियान के मुख्य वाहक होंगे, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने प्रखंडों में अन्य कर्मयोगियों को तैयार करेंगे और अभियान की गतिविधियों को धरातल तक ले जाएंगे।
_*विभिन्न मैनेजमेंट गतिविधियों के जरिए मास्टर प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण*_
आयोजित डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर को विभी मैनेजमेंट गतिविधियों एवं गेम्स के जरिए अभियान से जुड़े उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रशिक्षण दिया।
_*इस मौके पर*_ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर सहित कल्याण विभाग के संबंधित कर्मी मौजूद रहे।

