Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल की नियुक्ति प्रक्रिया पर आरटीआई कार्यकर्ता का सवाल, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल की नियुक्ति प्रक्रिया पर आरटीआई कार्यकर्ता का सवाल, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल की नियुक्ति प्रक्रिया पर आरटीआई कार्यकर्ता का सवाल, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:आरटीआई कार्यकर्ता संघ धालभूम अनुमंडल इकाई के सह सचिव सुनील मुर्मू ने यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 7 मई 2025 को जन सूचना पदाधिकारी, यूसीआईएल जादूगोड़ा को आवेदन देकर ऑफिस ऑफ सीएमडी में पदस्थापित एडिशनल मैनेजर (एडमिन) सुरोजित कुमार दास (एम्प्लोयी नंबर 2972) से संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्र, चयन प्रक्रिया के दस्तावेज, नियुक्ति आदेश, अनुभव प्रमाण पत्र और पदोन्नति नियमों की जानकारी मांगी थी।

    लेकिन 6 जून 2025 को जन सूचना पदाधिकारी ने आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(g) और 8(1)(j) का हवाला देते हुए सूचना देने से मना कर दिया। इसके बाद सुनील मुर्मू ने 20 जून 2025 को प्रथम अपीलीय पदाधिकारी के पास अपील दायर की, किंतु 8 अगस्त 2025 को मिले उत्तर में वही निर्णय बरकरार रखा गया। इससे असंतुष्ट होकर उन्होंने मामला केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में भेजा है।

    मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का अहम फैसला

    इसी बीच, सुनील मुर्मू ने बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में दिए एक महत्वपूर्ण आदेश में स्पष्ट किया है कि बिना ठोस कारण बताए सूचना रोकना न्यायसंगत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जा सकता। यदि नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार या अनियमितता की आशंका हो तो जनता को जानकारी देने से इनकार नहीं किया जा सकता।

    कोर्ट ने यह भी माना कि संबंधित सूचना अधिकारी ने जानबूझकर सूचना रोककर किसी अयोग्य व्यक्ति को बचाने की कोशिश की। परिणामस्वरूप, उस अधिकारी पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया और आदेश दिया गया कि सभी मांगी गई सूचनाएं 15 दिनों के भीतर निशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। सुनील मुर्मू ने कहा कि यदि केंद्रीय सूचना आयोग से भी उन्हें न्याय नहीं मिलता, तो वे झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

    यूसीआईएल की नियुक्ति प्रक्रिया पर आरटीआई कार्यकर्ता का सवाल हाईकोर्ट जाने की तैयारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील कॉलोनी की बदहाली पर उठे सवाल, नए सीएमडी से सुधार की उम्मीद
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का स्वागत समारोह संपन्न

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.