Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगढ़ जिला समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की न्यास परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

    बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त विकास योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग रखी।

    डीएमएफटी के तहत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, इको-टूरिज्म, जलापूर्ति, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन, भौतिक आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    इसके अलावा डीएमएफटी की प्रबंधकीय समिति द्वारा पूर्व में अनुमोदित योजनाओं को न्यास परिषद से स्वीकृति प्रदान करने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान सांसद, विधायकगण, उपायुक्त एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं पर अपने सुझाव दिए तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और मांगों को बैठक के समक्ष रखा। बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    जलापूर्ति डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न सड़क स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार
    Next Article ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.